Benefits Of Ayushman Card - आयुष्मान कार्ड के फायदें
आयुष्मान कार्ड योजना भारत सरकार की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 23 सितंबर 2018 को पुरे देश में लागू किया गया था। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लगभग 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया करने का प्रावधान है। इस योजना के तहत 5 लाख के मुफ्त इलाज की गारंटी दी जाती है, और सभी नागरिकों का आभा कार्ड भी बनवाया जाता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र होने वाले व्यक्ति को Empanelled Hospital के तहत स्वास्थ्य की सुरक्षा दी जाएगी। इस लेख में हम आपको आयुष्मान कार्ड के फायदें और उससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में चर्चा करेंगे.
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना के शुरू करने का उद्देश्य यही था कि देश में रहने वाले ऐसे परिवार जो अत्यंत गरीब हैं, उन्हें मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना, और इसी संकल्प को ध्यान में रखकर इस योजना को शुरू किया गया, इस योजना से अब तक बहुत सारे गरीब नागरिकों को लाभ मिला है, तथा लोगों के जीवन में सुधार हुआ है.
योजना के अंतर्गत आने वाली सुविधाएं
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं:
- हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद पूरी प्रक्रिया का मुफ्त निस्तारण
- हॉस्पिटल में बिस्तर और आहार की सुविधा
- चिकित्सा सुविधा
- नैदानिक और प्रयोगशाला जांच सुविधा
- डिस्चार्ज होने के 15 दिन तक कवर
कवर की जाने वाली चिकित्सा सुविधा
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निम्नलिखित चिकित्सा सुविधाओं को कवर किया जाएगा:
PMJAY के अंतर्गत शामिल विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं का विवरण | ||
क्रमांक | विशिष्ट चिकित्सा सेवा | पैकेजेस की संख्या |
1 | Burns Management | 12 |
2 | Cardiology | 39 |
3 | Cardio-thoracic & Vascular surgery | 92 |
4 | Emergency Room Packages (Care requiring less than 12 hours stay) | 4 |
5 | General Medicine | 72 |
6 | General Surgery | 253 |
7 | Interventional Neuroradiology | 15 |
8 | Medical Oncology | 52 |
9 | Mental Disorders Packages | 17 |
10 | Neo-natal care Packages | 10 |
11 | Neurosurgery | 83 |
12 | Obstetrics &Gynaecology | 79 |
13 | Ophthalmology | 42 |
14 | Oral and Maxillofacial Surgery | 9 |
15 | Orthopaedics | 101 |
16 | Otorhinolaryngology | 94 |
17 | Paediatric Medical management | 102 |
18 | Paediatric surgery | 34 |
19 | Plastic & reconstructive Surgery | 9 |
20 | Polytrauma | 12 |
21 | Radiation Oncology | 14 |
22 | Surgical Oncology | 48 |
23 | Urology | 161 |
24 | Paediatric Cancer | 38 |
25 | Unspecified Surgical Package | 1 |
कुल | 1,393 |
आयुष्मान भारत योजना के मुख्य लाभ
आयुष्मान भारत योजना के लाभ निम्नलिखित है:
- इस योजना का लाभ 10 करोड़ परिवारों को मिलने वाला है।
- इस योजना के अंतर्गत पांच लाख रूपों का स्वास्थ्य बीमा सहायता मिलती है।
- इस योजना के माध्यम से पात्र व्यक्ति दवाई की लागत तथा चिकित्सा मुफ्त में प्राप्त कर सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत कुल 13593 बीमारियों का इलाज करवाना संभव है।
जरूरी दस्तावेज
अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है:
- खुद का स्थाई पता
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड
Empanelled Hospital कैसे ढूंढे?
जैसा कि हमने आपको शुरुआत में ही बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ केवल Empanelled Hospital के माध्यम से ही आप प्राप्त कर सकते हैं। Empanelled Hospital सर्च करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- इसके लिए सबसे पहले आपको PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट - https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको मेनू बार में आपको Find Hospital के विकल्प पर क्लिक कर दें.
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको कुछ जानकारी विवरण देना होगा
- यहां पर आपसे आपके राज्य, जिले, हॉस्पिटल का टाइप, स्पेशलिटी तथा हॉस्पिटल का नाम यह सारी चीज मांगी जाएगी।
- फिर आपको वहां पर मांगा हुआ कैप्चा कोड भी दर्ज करना है।
- इसके बाद जैसे ही आप सर्च ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने हॉस्पिटल की लिस्ट खुल जाएगी।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया। इस लेख में अपने जाना कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना क्या होती है, इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं, और इस योजना के अंतर्गत आने वाली मुख्य सुविधाएं क्या हैं, हमें उम्मीद है, आपको यह जानकरी अच्छी लगी होगी.