UMANG पोर्टल के जरिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ कैसे लें? देखें

ADVERTISEMENT

UMANG भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण पोर्टल है, इस पोर्टल पर सभी e-Gov Services को लिस्ट किया गया है, तथा एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर सभी सरकारी सेवाओं का एक्सेस देश के नागरिकों को प्रदान किया जाता है, इस उमंग पोर्टल पर Ayushman Bharat Yojana को भी लिस्ट किया गया है, यहाँ से भी आप ABHA Card Download और आयुष्मान कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इस लेख के जरिए हम आपको UMANG पोर्टल के जरिए आयुष्मान भारत योजना की सेवाओं को एक्सेस करने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे, ऐसे में संपूर्ण जानकारी हेतु इस लेख में अंत तक बने रहें.

UMANG पोर्टल पर आयुष्मान भारत योजना की सेवाओं को एक्सेस करने की प्रक्रिया

अगर आप उमंग पोर्टल पर प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना की सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले उमंग एप या पोर्टल - https://web.umang.gov.in/ पर विजिट करें.
  • इसके बाद आप इस पोर्टल पर लॉग इन करें, अगर आप इस पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो आप रजिस्टर करके लॉग इन करें.
Register On UMANG Portal
  • पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद आप Search Schemes सेक्शन में PMJAY सर्च करें.
  • इसके बाद आपके सामने PMJAY से जुड़ी उपलब्ध सेवाओं की सूची आ जाएगी.
  • आप यहाँ अपनी सुविधानुसार सेवाओं का चयन कर सकते हैं.
PMJAY

इसके अलावा Ayushman Bharat Health Account (ABHA) कार्ड से भी जुड़ी सेवाएँ भी उमंग पोर्टल पर उपलब्ध हैं, इसके लिए आपको Schemes सेक्शन में ABHA लिखकर सर्च करना होगा, उसके बाद आपके सामने आभा कार्ड का पेज खुल जाएगा, यहाँ आभा कार्ड से संबंधित निम्नलिखित सेवाओं उपलब्ध हैं:

  • रजिस्ट्रेशन
  • हेल्थ कार्ड लिक
  • आभा कार्ड डाउनलोड
  • आभा नंबर क्रिएशन
ABHA Services on UMANG

आप अपने जरूरत के अनुसार सेवाओं का चयन करके लाभ ले सकते हैं.

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

उमंग पोर्टल क्या है?

उमंग भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण पोर्टल है, जिसपर लगभग सभी सरकारी सेवाओं को सूचीबद्ध किया गया है, इस पोर्टल की मदद से आप आयुष्मान भारत से जुड़ी सभी सेवाओं को एक्सेस कर सकते हैं.

उमंग पोर्टल पर आयुष्मान भारत की कौन-कौन सी सेवाएँ उपलब्ध हैं?

UMANG Portal पर आयुष्मान भारत योजना की ABHA Card और Ayushman Card से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सेवाएँ उपलब्ध है.

उमंग पोर्टल पर PMJAY सेवाओं को एक्सेस करने के लिए क्या करना होगा?

अगर आप उमंग पोर्टल के जरिए प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना की सेवाओं को एक्सेस करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इस पोर्टल पर खुद को लॉग इन करके रजिस्टर करना होगा.

निष्कर्ष

उमंग पोर्टल पर लगभग सभी सरकारी सेवाओं को उपलब्ध कराया गया है, उन सेवाओं में से आयुष्मान भारत योजना सेवा भी शामिल है, देश के नागरिक उमंग पोर्टल पर खुद को रजिस्टर और लॉग इन करके इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, इस लेख में हमने इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी है, उम्मीद है इस लेख से आपको जरुर मदद मिलेगी.

महत्वपूर्ण लेख
आवेदन करेंयोग्यता चेक करें
होस्पिटल लिस्ट देखेंबैलेंस चेक करें
लॉग इन करेंUMANG पोर्टल से सर्विसेज पाएं
आयुष्मान कार्ड लिस्ट देखेंDigilocker से कार्ड डाउनलोड करें
स्टेटस चेक करेंऑपरेटर आईडी रजिस्टर करें
आयुष्मान कार्ड के लाभहेल्पलाइन नंबर